शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। 12 महिलाएं घायल हैं। घायलों मे कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई है।
जानकारी के अनुसार घटना पटना थाना क्षेत्र की है। घायल महिलाओं को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को कोरिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिलाएं छिंदिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिलाओं का ग्रुप दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलारो गांव गया था।
दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं
दशगात्र कार्यक्रम के बाद 15 महिलाओं ऑटो में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। ऑटो जैसे ही सावारांवा के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार पिकअप बैकुंठपुर की तरफ से आ रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो और पिकअप की टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो सवार कुछ महिलाएं उछलकर सड़क के दूसरे किनारे में गिरीं।3 की मौके पर ही मौत हो गई
स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में फुलकुंवर, रामबाई की पहचान हुई है। जबकि एक अन्य महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई है।पिकअप चालक मौके से फरार
मामले की जानकारी देते हुए पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिकअप की तलाश की जा रही है।